Join Free | Sign In | Blog

21 April Muhurat

21 April Muhurat

21अप्रेल 2015 को है अक्षय तृतीया इस बार 11 साल बाद बन रहा है महामंगल योगlयहा जानिये आप की राशिअनुसार आप को क्या खरीदना शुभ रहेगा? एवं खरीददारी के शुभ
मुहूर्तो की जानकारी?

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि
को अक्षय तृतीया कहा जाता है। हिंदू धर्म के
अनुसार इस दिन किए गए शुभ कार्य, दान,
उपवास व व्रत का संपूर्ण यानी पूरा फल
मिलता है। इसलिए इसे अक्षय (संपूर्ण) तृतीया
कहते हैं। इस बार अक्षत तृतीया का पर्व 21
अप्रैल, मंगलवार को है। अक्षय तृतीया को
अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं यानी इस दिन विवाह
आदि कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे भी
किया जा सकता है।

11 साल बाद बना है महामंगल योग,

इस बार
अक्षय तृतीया पर 11 साल बाद महामंगल योग
बन रहा है। 21 अप्रैल को सूर्य मेष, चंद्रमा वृषभ
और गुरु कर्क राशि में रहकर मंगलकारी योग
बनाएंगे। इस दिन दोपहर 11.59 बजे तक
कृतिका व इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लगेगा।
चंद्रमा के उच्च राशि में रहने से दोनों नक्षत्र
भी हर प्रकार के कार्यों में शुभता बढ़ाएंगे। इस
दिन सर्वार्थ सिद्धि व सौभाग्य योग
खरीदी के लिए शुभ रहेंगे। पंडितों की मानें तो
यह योग 11 साल बाद आया है। इसके पहले सन्
2004 में इस प्रकार का योग बना था।

ये हैं अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त

सुबह 09.07 से 10.35 तक- चर
सुबह 10.35 से दोपहर 12.09 तक- लाभ
दोपहर 12.09 से 01.31 तक- अमृत
रात 08.15 से 09.44 तक- लाभ

अक्षय तृतीया पर आप राशि अनुसार क्या
खरीद सकते हैं, जानिए-

मेष- इलेक्ट्रॉनिक सामान
वृषभ- संपत्ति, भूमि
मिथुन- वाहन
कर्क- निवेश कर सकते हैं
सिंह- सजावटी उपकरण
कन्या- आभूषण
तुला- कपड़ा, अनाज
वृश्चिक- मूल्यवान धातु जैसे सोना-चांदी
धनु- इलेक्ट्रॉनिक सामान
मकर- वाहन
कुंभ- स्थायी संपत्ति
मीन- फर्नीचर व सजावटी सामान

ये हैं खरीदी के महामुहूर्त-

अक्षय तृतीया के अवसर पर लोगों को बाजार से
शादी-ब्याह की खरीदी का जमकर मौका
मिलेगा। खरीदी के लिए शुभ मुहूर्तों का सिलसिला
अक्षय तृतीया के पांच दिन पहले 17 अप्रैल, शुक्रवार
से शुरू होकर 26 अप्रैल, रविवार तक चलेगा। 10 दिन में
लगभग हर दूसरे दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि और
रवि पुष्य नक्षत्र जैसे खरीदी के कई बड़े महामुहूर्त
आएंगे। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष
राशि में प्रवेश करते ही शुभता की शुरुआत हो चुकी
है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति भी खरीदी में
वृद्धि करेगी।

किन दिन कौन-सा शुभ योग-

1. 17 अप्रैल, शुक्रवार को शाम 07.50 से अमृत
सिद्धि योग रहेगा। इस योग में खरीदी करना शुभ
रहता है।
2. 19 अप्रैल, रविवार को सुबह 06.07 से
सर्वार्थसिद्धि योग शाम 04.03 तक रहेगा
3. 21 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 06.05 से
सर्वार्थसिद्धि योग 02.25 दिन तक रहेगा
4. 22 अप्रैल, बुधवार को सुबह 06.04 से
सर्वार्थसिद्धि योग पूरे दिन रहेगा
5. 24 अप्रैल, शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि योग
दोपहर 12.05 से पूरे दिन रहेगा।
6. 26 अप्रैल, रविवार को सुबह 06.01 से रवि पुष्य
06.03 शाम तक रहेगा

किस योग में क्या खरीदें-

अमृत सिद्धि योग में सोने, चांदी के आभूषण खरीदना
शुभ रहता है। सर्वार्थसिद्धि योग में वाहन,
इलेक्ट्रॉनिक आयटम व रवि पुष्य योग में आभूषण,
बर्तन, भवन-भूमि के सौदे करना शुभ रहता है


  मंत्र तंत्र यन्त्र विज्ञानं विधालय में प्रवेश के लिए
 MTYV Vishwa Vidyalaya whatApp ग्रुप  में प्रवेश के लिए
 आप दिए गए बैंक में 350 रुपया जमा कर पर्ची का फोटो ले कर ईमेल करे hirendra1@gmail.com| या आप आपने मेम्बर इंडेक्स से फोटो गल्लेरी में अपलोड करे | जिस आप को whataap group में जोड़ा जा सके और साधना पर चर्चा कर सके और योग्य बन कर सफलता पा सके 
State Bank of India 
Devendra kumar
Acc. 30667644933
IFSC-SBIN0007783 Branch श्री नगर कालोनी   Delhi
किसी भी जानकारी के लिए 9136119800 par बात कर सकते है |
Mantra Tantra Yantra Vigyan (MTYV Vishwa Vidyalaya)Gurudev Dr. Narayan Dutt Shrimaliji
जय सदगुरुदेव

sadhak register kare / Join Now MTYV Vishwa Vidyalaya

वेबसाइट से आपना पूरा पता नाम सहित डिटेल्स दे ..
http://www.mtyvedu.magicbookers.com/register/

वेबसाइट में आपना लॉग इन कर के साधना के बारे में रीड करे |


Request Callback


 

Blogs Update

<