मूल शाबर सुमेरु मंत्र
ॐ नमो ॐ गुरु सठ, गुरु सठ, गुरु है वीर।
गुरु साहब सुमरों बड़ी भांत।
सिङ्गी टोरों बन कहों, मन नाउ करतार।
सकल गुरु की हर भजे, घट्टा पाकर उठ जाग।
चेत संभार श्री परमहंस।
मेरी भक्ति, गुरु की शक्ती, सत्यनाम आदेश गुरू का।
Another Lakshmi Shabar Mantra
निम्नलिखित मंत्र अनुभूत है इसके कई चमत्कार देखे गए है | वस्तुतः इन प्रयोगों को भिन्न तरीको से भी की गयी है जिसमे इसके पूर्ण चमत्कारिक परिणाम प्राप्त हुए है | यह मंत्र लक्ष्मी आवाहन एवं प्रत्याक्चिकरण मंत्र है ।
एक निश्चित अवधि में पूर्ण मनोयोग से पूर्ण करने पर आपको धन सम्बंधित सभी समस्याए दूर हो जाती है | धन आगमन के नए नए स्रोत मिलते जाते है ।
प्रस्तुत प्रयोग शाबर मंत्र है ,शाबर मंत्रों की सिद्धि के लिए मन में दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति का होना आवश्यक है। जिस प्रकार की इच्छा शक्ति साधक के मन में होती है, उसी प्रकार का लाभ उसे मिल जाता है।
यदि मन में दृढ़ इच्छा शक्ति है तो अन्य किसी भी बाह्य परिस्थितियों एवं कुविचारों का उस पर प्रभाव नहीं पड़ता। आप इस दीवाली पर्व को ऐसे प्रयोग को करके अपना जीवन दीपो की तरह जगमगाए ।
मंत्र-
आवो लक्ष्मी बैठो आँगन, रोरी तिलक चढ़ाऊँ । गले में हार पहनाऊँ । वचनोँ को बाँधो, आवो हमारे पास । पहला वचन श्रीराम का, दूजा वचन ब्रम्हा का, तीजा वचन महा देव का । वचन चूके तो नर्क पड़े । सकल पंच में पाठ करूँ। वरदान नहीं देवे, तो महादेव शक्ति की आन !!
!! aawo laxmi baitho aangan, rori tilak chadhao| gale me haar pahnao| vachno ko bandho, aawo hamare paas| pahla vachan shri ram ka, dooja vachan bramha ka, tija vachan mahadev ka| vachan chuke to nark pade| sakal panch me path karoon| vardan nahi deve to mahadev shakti ki aan !!
आसन- ऊनी कम्बल लाल या काला
दिशा-उत्तर
माला- कमलगट्टा,
मंत्र जाप- 5 या 11 माला
सर्वप्रथम लक्ष्मी का कोई भी विग्रह स्थापित करले सामने |अब सर्वप्रथम गणेश पूजन ,भैरव पूजन शिवशक्ति पूजन उसके पश्चात लक्ष्मीदेवी के चित्र को पंचोपचार पूजन करें फिर , धूप दीप जला दे |
अब गुरुमंत्र का जाप करे ओर फिर गुरु गोरखनाथ को प्रणाम करके साबर सुमेरु मंत्र की 1माला जाप करले (इससे पूर्व यदि साबर सुमेरु मंत्र का जाप 11माला कर लिया हो किसी सिद्ध मुहूर्त में तो वो सिद्ध हो जाती है, इससे विशेष अनुकूलता रहती है साधना में ).
साबर सुमेरु के बाद दिशा बांधने का मंत्र पढ़ ले. इसके बाद उपर लिखित विधि का अनुसरण करे |
कार्य-सिद्धि हेतु गणेश शाबर मन्त्र
कार्य-सिद्धि हेतु गणेश शाबर मन्त्र
"ॐ गनपत वीर, भूखे मसान, जो फल माँगूँ, सो फल आन। गनपत देखे, गनपत के छत्र से बादशाह डरे। राजा के मुख से प्रजा डरे, हाथा चढ़े सिन्दूर। औलिया गौरी का पूत गनेश, गुग्गुल की धरुँ ढेरी, रिद्धि-सिद्धि गनपत धनेरी। जय गिरनार-पति। ॐ नमो स्वाहा।"
विधि-
सामग्रीः- धूप या गुग्गुल, दीपक, घी, सिन्दूर, बेसन का लड्डू। दिनः बुधवार, गुरुवार या शनिवार। निर्दिष्ट वारों में यदि ग्रहण, पर्व, पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग हो तो उत्तम। समयः रात्रि १० बजे। जप संख्या-१२५। अवधिः- ४० दिन।
किसी एकान्त स्थान में या देवालय में, जहाँ लोगों का आवागमन कम हो, भगवान् गणेश की षोडशोपचार से पूजा करे। घी का दीपक जलाकर, अपने सामने, एक फुट की ऊँचाई पर रखे। सिन्दूर और लड्डू के प्रसाद का भोग लगाए और प्रतिदिन १२५ बार उक्त मन्त्र का जप करें। प्रतिदिन के प्रसाद को बच्चों में बाँट दे। चालीसवें दिन सवा सेर लड्डू के प्रसाद का भोग लगाए और मन्त्र का जप समाप्त होने पर तीन बालकों को भोजन कराकर उन्हें कुछ द्रव्य-दक्षिणा में दे। सिन्दूर को एक डिब्बी में सुरक्षित रखे। एक सप्ताह तक इस सिन्दूर को न छूए। उसके बाद जब कभी कोई कार्य या समस्या आ पड़े, तो सिन्दूर को सात बार उक्त मन्त्र से अभिमन्त्रित कर अपने माथे पर टीका लगाए। कार्य सफल होगा।