किसी भी प्रकार की गुटिका या यंत्र की आवश्यकता से मुक्त, साधना सामग्री के बंधन से मुक्त स्वयं सदगुरुदेव प्रदत्त प्रयोग
गुरु पुष्य व्यापार वृद्धि यंत्र प्रयोग
प्रिय बंधुओं,
हमने गुरु पूर्णिमा 2021 से ग्रुप में स्वयं पूज्य सदगुरुदेव द्वारा अपनी पुस्तकों व 'मंत्र-तंत्र-यंत्र विज्ञान' पत्रिका के माध्यम से प्रदान किए गए या शिविरों में प्रदान किए गए उन विशिष्ट सामग्री रहित प्रयोगों को प्रसारित करना आरंभ किया था, जिनमें किसी भी यंत्र या गुटिका की आवश्यकता नहीं होती। हमें प्रसन्नता है कि हर गुरुवार को ग्रुप में इस प्रकार के बिना साधना सामग्री के भी संपन्न किए जा सकने वाले प्रयोगों या साधनाओं के प्रसारण को 1 वर्ष से भी अधिक समय हो गया है और सदगुरुदेव की असीम अनुकंपा से यह क्रम अविरल जारी है। इस 1 वर्ष में हमें अनेकों साधकों ने फोन करके और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से इन सामग्री रहित प्रयोगों के द्वारा उनको मिली छोटी-बड़ी सफलताओं और चमत्कारिक उपलब्धियों से अवगत कराया है।.... और साधकों को मिल रही सफलताएं सद्गुरुदेव डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली जी द्वारा प्रदान किए गए इस महान ज्ञान की प्रामाणिकता पर मुहर लगाती हैं।
आरंभ से अभी तक हमने सामग्री के बंधन से मुक्त अनेक-अनेक प्रयोगों को ग्रुप में प्रसारित किया है, परंतु इनमें लक्ष्मी प्राप्ति से संबंधित प्रयोगों की संख्या शायद सर्वाधिक रही है और रहनी भी चाहिए ! ...क्योंकि प्रथम तो हमारे जीवन के लगभग 99% कार्य धन के माध्यम से ही संपन्न होते हैं और अधिकांश समस्याओं का मूल कारण भी धन की कमी ही तो है। और द्वितीय यह कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक साधना और प्रत्येक प्रयोग में सफलता नहीं मिल पाती, क्योंकि प्रत्येक साधक के शरीरस्थ चक्रों और पंचकोशों में चेतना का स्तर और प्राण ऊर्जा प्रत्येक प्रयोग या प्रत्येक साधना के अनुकूल नहीं होती। अतः यदि एक प्रयोग में सफलता नहीं मिले तो या तो उसी प्रयोग को तीन से चार बार दोहराना चाहिए अथवा उसी कार्य के लिए दिए गए दूसरे प्रयोग या वैकल्पिक प्रयोग को संपन्न करके देखना चाहिए।
आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि इस प्रयोग के माध्यम से अनेकानेक साधक बंधुओं को उत्तम लाभ प्राप्त करने और व्यापार का पूर्ण समृद्धिप्रदायक कायाकल्प करने में मदद मिल सकेगी।
We use cookies to improve your browsing experience. Choose whether to allow analytics and marketing cookies.
Essential cookies are always enabled because the site needs them to function.