He is called a Guru because he destroys the darkness of ignorance He is called a Guru because he destroys the darkness of ignorance

MTYV Sadhana Kendra -
Monday 5th of May 2025 01:31:47 PM


गुकारश्चान्धकारस्तु रुकारस्तन्निरोधकृत् |
अन्धकारविनाशित्वात् गुरुरित्यभिधीयते ||
‘गु’ कार अंधकार है और उसको दूर करनेवाल ‘रु’ कार है | अज्ञानरूपी अन्धकार को नष्ट करने के कारण ही गुरु कहलाते हैं |
गुकारश्च गुणातीतो रूपातीतो रुकारकः |
गुणरूपविहीनत्वात् गुरुरित्यभिधीयते ||
‘गु’ कार से गुणातीत कहा जता है, ‘रु’ कार से रूपातीत कहा जता है | गुण और रूप से पर होने के कारण ही गुरु कहलाते हैं |
गुकारः प्रथमो वर्णो मायादि गुणभासकः |
रुकारोऽस्ति परं ब्रह्म मायाभ्रान्तिविमोचकम् ||
गुरु शब्द का प्रथम अक्षर गु माया आदि गुणों का प्रकाशक है और दूसरा अक्षर रु कार माया की भ्रान्ति से मुक्ति देनेवाला परब्रह्म है |
सर्वश्रुतिशिरोरत्नविराजितपदांबुजम् |
वेदान्तार्थप्रवक्तारं तस्मात्संपूजयेद् गुरुम् ||
गुरु सर्व श्रुतिरूप श्रेष्ठ रत्नों से सुशोभित चरणकमलवाले हैं और वेदान्त के अर्थ के प्रवक्ता हैं | इसलिये श्री गुरुदेव की पूजा करनी चाहिये |
All reactions:
107Shambhu Gyawali, Dilip Chavan and 105 others

Blogs Update