Join Free | Sign In | Blog

Sri Durga Saptashati Siddha Kunjika Tantrik prayog

Sri Durga Saptashati Siddha Kunjika Tantrik prayog

श्री दुर्गा सप्तशती के सात सौ मन्त्र ब्रह्म की शक्ति चण्डी के मंदिर की सात सौ सीढियाँ है, जिन्हें पारकर साधक मंदिर में पहुँचता है। मार्कण्डेय पुराणोक्त 700 श्लोकी श्री दुर्गा सप्तशती मुख्यतः 3 चरित्रों में विभाजित है-
.
  • 1. प्रथम चरित्र ( मधु-कैटभ-वध)
  • 2. मध्यम चरित्र ( महिषासुर वध)
  • 3. उत्तम चरित्र (शुम्भ-निशुम्भ-वध)
.

 ये तीनो चरित 3 प्रकार के कर्म संस्कारो या वासनाओं -

.
1.सञ्चित
2.प्रारब्ध
3.भविष्यत्
.

  अथवा तीन गुणों -

.
1.सत्व
2.रज
3. तम
.

   अथवा तीन ग्रंथियों -

.
1.ब्रह्म ग्रन्थि
2. विष्णु ग्रन्थि
3. रूद्र ग्रन्थि
.
के प्रति न केवल हमारा ध्यान आकर्षित करते है अपितु एक सुंदर कथा के माध्यम से इनके मूल में हमारा प्रवेश भी करा देते है और जैसे ही मनुष्य उक्त तीनो के मूल में पहुँचता है, वैसे ही वह ब्रह्म की शक्ति भगवती चण्डिका के मन्दिर अर्थात सान्निध्य में पहुँच जाता है। सप्तशती के 700 श्लोक रुपी सीढियाँ ब्रह्म की शक्ति भगवती चण्डिका के पास पहुँचने के माध्यम है। श्री दुर्गा सप्तशती के तीनों चरितो के विनियोग से ही इस विषय का स्पष्ट आभास होता है। 
.
प्रथम चरित (मधु कैटभ वध) के ऋषि ब्रह्मा है। जिस मन्त्र के जो प्रथम द्रष्टा होते है, वे ही उस मन्त्र के ऋषि होते है। इस प्रकार "मधु कैटभ वध" रुपी प्रथम चरित के मन्त्रो के प्रथम द्रष्टा श्री ब्रह्मा है। "मधु-कैटभ-वध" अथवा "सतो गुण" का प्रलय विराट मन में ही संघटित होता है। मन के ही द्वारा सृष्टि होती है। विराट मन ब्रह्मा है और यही विराट मन अर्थात सृष्टि कर्ता ब्रह्मा प्रथम चरित के प्रथम दर्शक है। कथा में भी ऐसा वर्णित है कि ब्रह्मा ही मधु कैटभ वध के प्रथम कारण है।"महाकाली" देवता है। प्रलयंकारी तामसी शक्ति के अंक में ही सत्त्वादि गुणों का अवसान होता है। "गायत्री"- छंद है। प्राण का प्रवाह अथवा स्पंदन ही छंद कहलाता है। "प्रथम चरित" में प्रविष्ट साधक का प्राण स्पंदन ठीक वेद- माता गायत्री के समान होता है,इसीलिए इसका छंद गायत्री है। नन्दा या ह्लादिनी इसकी शक्ति है- यह विष्णु की शक्ति है जिसके द्वारा विष्णु ने "मधु कैटभ का वध" किया था। रक्त दन्तिका अर्थात परा-प्रकृति का रक्त- वर्णात्मक रजो- गुणात्मक चित्त ही इसका बीज है। रजो गुण की क्रियाशीलता द्वारा ही सतो गुण का लय होता है। अग्नि या तेजस तत्व में ही सभी भावो का लय होता है, अतः अग्नि ही इसका तत्व है। अग्नि या तेजस से ऋक या वाक् का आविर्भाव होता है। अतः ऋग्वेद इसका स्वरुप है। महाकाली प्रीत्यर्थे अर्थात प्रलयंकारी तामसी मूर्ति में साधक की प्रीति या आसक्ति के लिए ही प्रथम चरित का पाठ रूप कार्य अथवा विनियोग है।
.
मध्यम चरित ( महिषासुर-वध) के ऋषि विष्णु है। जिस समष्टि प्राण के कारण यह विराट ब्रह्माण्ड स्थित है, वे ही विष्णु है। रजोगुण का बहिर्मुख विक्षेप रूप "महिषासुर" इसी महाप्राण के अंक में विलय को प्राप्त होता है, अतः विष्णु ही मध्यम चरित के द्रष्टा या ऋषि है। "महालक्ष्मी" देवता है। लक्ष्मी प्राण शक्ति का दूसरा नाम है। जब तक देह में प्राण शक्ति विराजित रहती है, तभी तक हम सबके नामो के आगे लक्ष्मी का दूसरा पर्याय श्री शब्द प्रयुक्त होता है। व्यष्टि प्राण शक्ति का नाम लक्ष्मी है एवं समष्टि प्राण शक्ति का नाम महालक्ष्मी*है। यह ब्रह्म की शक्ति भगवती चण्डिका की रजो-गुणात्मिका महती शक्ति है। इन्ही के द्वारा विषयासक्ति रूप विक्षेप नियंत्रित अथवा निहत होता है। इसलिए "महालक्ष्मी" ही मध्यम चरित की देवता है। उष्णिक इसका छंद है। इस चरित में प्रविष्ट साधक का प्राण प्रवाह उष्णिक नामक छन्द के समान स्पन्द युक्त होता है। *शाकाम्भरी मध्यम चरित की शक्ति है। शाकाम्भरी के संबंध में श्री दुर्गा सप्तशती में माँ स्वयं कहती है --
.

ततो$हमखिलं लोकमात्म-देह-समुद्भावै:।
भरिष्यामि सुरा: शकीरावृषटे: प्राण धारकै:।।
शाकम्भरीति विख्यातिं, तदा यास्याम्यहं भुवि ।

.
अर्थात जगत में एक ऐसा समय आयेगा जब अनावृष्टि से अर्थात ब्रह्म रस धारा के अभाव में जीव गण अतिशय दुखित और संतप्त हो पड़ेंगे, जब स्थूल जगत आत्म रस को खोज नहीं पायेगा, आत्मा को जगदातीत कह कर पूर्ण रूप से बहिर्मुखी हो जाएगा, तब मेरा आविर्भाव शाकाम्भरी मूर्ति में होगा। यह विश्व ही हमारा देह है, इसे जीव गण को समझा दूंगी । विश्व का प्रत्येक पदार्थ प्राणमय है, एक मात्र चैतन्य वस्तु ही इस विश्व का उपादान है, यह उस समय जीव गण सहज ही अनुभव करने लगेंगे। एक मात्र सर्व व्यापी चैतन्य शक्ति को खोज कर ही तब मनुष्य स्वयं को पुष्ट कर सकेंगे। शाकाम्भरी मूर्ति के अवतरण का यही राहास्यार्थ है। मध्यम चरित का बीज दुर्गा है। इस संबंध में भी "श्री दुर्गा सप्तशती" में स्वयं भगवती उक्त श्लोक के बाद कहती है -
.

तत्रैव च वदिष्यामि, दुर्गमाख्यं महा$सुरम् ।
दुर्गा देवीति विख्यातं, तन्मे नाम भविष्यति ।।

.
 अर्थात शाकाम्भरी मूर्ति से ही दुर्गम नामक असुर का वध कर मैं दुर्गा देवी नाम से विख्यात होऊँगी। जो संपूर्ण दुर्गति का हरण करती है, वे ही दुर्गा है। इस प्रकार दुर्गति हरण ही मध्यम चरित का बीज या मूल कारण है।
.
वायु तत्व अर्थात प्राणशक्ति जब आत्म प्रकाश करती है तब वायु रूप में उसकी अभिव्यक्ति होती है और वायु तत्व की अनुभूति होने पर ही यजुर्वेद रूप यज्ञ मय शब्द राशि का प्रादुर्भाव होता है। इसीलिए वायु देवता के मन्त्र से ही यजुर्वेद का आरंभ होता है। संक्षेप में महालक्ष्मी की प्रीति अर्थात महाप्राण मयी माँ के प्रति महती प्रीति प्राप्त करने का उद्देश्य ही मध्यम चरित का विनियोग है।.

उत्तम चरित ( शुम्भ-निशुम्भ-वध) के ऋषि रूद्र है। रूद्र प्रलय के देवता है। जिस प्रकार सकल जगत भाव अर्थात संपूर्ण खण्ड ज्ञान एक अखण्ड ज्ञान समुद्र में विलीन होता है - ठीक उसी प्रकार जीवत्व की शेष ग्रन्थि या अस्मिता रूप शुम्भासुर अखण्ड ज्ञान में ही निःशेष रूप से विलय को प्राप्त होता है। इसलिए प्रलय के देवता रूद्र इस उत्तम चरित के ऋषि है। महासरस्वती इसकी देवता है क्योकि ब्रह्म की ज्ञान मयी शक्ति चण्डिका की शुभ्रा सत्व गुण मयी सरस्वती मूर्ति का आश्रय करके ही विशुद्ध बोध स्वरुप आत्म सत्ता का ज्ञान होता है और जीव भाव का सम्यक रूप से अवसान होता है।
.
उत्तम चरित का छन्द अनुष्टप है क्योकि उत्तम चरित में जब साधक पहुँचते है, उनका प्राण प्रवाह अनुष्टुप नामक शान्त छन्द के समान स्पन्दन विशिष्ट होता है।
इसी प्रकार भीमा शक्ति भयंकरी प्रलयकारिणी महाशक्ति के अंक में ही जीवत्व का अवसान होता है, इसलिए उत्तम चरित की शक्ति भीमा है। सप्तशती में ही वर्णित है कि मुनि गणों की रक्षा के लिए भीमा शक्ति का आविर्भाव होता है। मुनि गण अर्थात मनन शील साधक गण जब राक्षसी प्रकृति द्वारा उत्पीड़ित होते है, तब ब्रह्म की शक्ति भगवती चण्डिका भीमा रूप में प्रकट होती है और भ्रामरी बीज अर्थात भ्रम विनाशिनी रूप में आविर्भूत होकर अनात्म वस्तुओं में आत्मत्व सम्बन्धी सभी भ्रमो का नाश कर देती है। यह भ्रम जीव शरीर में षट्-स्थानों में प्रकाशित होता है, अतः चिन्मयी माँ षट्-पद-रूप भ्रामरी कही जाती है।
उत्तम चरित का तत्व सूर्य है। सूर्य शब्द का अर्थ है - प्रकाश स्वरुप वस्तु ज्ञान। जिस विमल ज्ञान के उदय होने पर अनादि काल का अज्ञान रुपी तिमिर दूर होता है, वही बोध इस उत्तम चरित का तत्व या प्रतिपाद्य विषय है। सामवेद अर्थात सम्यक साम्यावस्था जो तत्व ज्ञान से प्राप्त होती है, वही उत्तम चरित का स्वरुप है। अतः महासरस्वती ज्ञान मयी देवी की प्रीति के निमित्त इस चरित का *विनियोग*है।



सिद्ध कुंजिका और कुछ आवश्यक बाते ?


कुंजीका स्त्रोत सच मे सफलता की कुंजी हि है,सप्तशती का पाठ इसके बिना पूर्ण नहीं माना जाता है.षटकर्म में भी कुंजिका रामबाण कि तरह कार्य करता है.परन्तु जब तक इसकी ऊर्जा को स्वयं से जोङ न लीया जाए तबतक इसके पूर्ण प्रभाव कम हि दिख पाते है।

आज हम यहा कुंजिका स्त्रोत को सिद्ध करने कि विधि तथा उसके अन्य प्रयोगो पर चर्चा करेंगे।सर्व प्रथम सिद्धि विधान पर चर्चा करते है.साधक किसी भी मंगलवार अथवा शुक्रवार से यह साधना आरम्भ करे.समय रात्रि १० के बाद का हो और ११.३० के बाद कर पाये तो और भि उत्तम होगा।

लाल वस्त्र धारण कर लाल आसन पर पूर्व अथवा उत्तर कि और मुख कर बैठ जाये।सामने बाजोट पर लाल वस्त्र बिछा दे और उस पर माँ दुर्गा का चित्र स्थापित करे.अब माँ का सामान्य पूजन करे तेल अथवा घी का दीपक प्रज्वलित करे.किसी भी मिठाई को प्रसाद रूप मे अर्पित करे.और हाथ में जल लेकर संकल्प ले,कि माँ मे आज से सिद्ध कुञ्जिका स्तोत्र का अनुष्ठान आरम्भ कर रहा हु.में नित्य ९ दिनों तक ५१ पाठ करूँगा,माँ मेरी साधना को स्वीकार कर मुझे कुंजिका स्तोत्र कि सिद्धि प्रदान करे तथा इसकी ऊर्जा को मेरे भीतर स्थापित कर दे।
जल भूमि पर छोड़ दे और साधक ५१ पाठ आरम्भ करे.इसी प्रकार साधक ९ दिनों तक यह अनुष्ठान करे.प्रसाद नित्य स्वयं खाए।

इस प्रकार कुञ्जिका स्तोत्र साधाक के लिये पूर्ण रूप से जागृत तथा चैतन्य हो जाता है.फिर साधक इससे जुड़ी कोइ भि साधना सफलता पूर्वक कर सकता है.

कुंजिका स्तोत्र और कुछ अवश्यक नियम 


१. साधना काल मे ब्रह्मचर्य क पलन करने आवशयक है.केवल देह से हि नहि अपितु मन से भी  आवश्यक है.

२. साधक भूमि शयन कर पाये तो उत्तम होगा 

३. कुंजिका स्तोत्र के समय मुख मे पान ऱखा  जाएं तो ईससे माँ प्रसन्न होती है.इस पान मे चुना,कत्था और ईलायची के अतिरिक्त  और कुछ ना ड़ाले।कई साधक सुपारी और लौंग भि डालतें  है पर इतनी देर पान मुख मे रहेगा तो सुपाऱी  से जिव्हा कट सकती है तथा लौंग अधिक समय मुख मे रहे तो छाले कर देति है.अतः ये दो वस्तु ना ड़ाले।

४ अगर नित्य कुंजिका स्तोत्र समाप्त करने के बाद एक अनार काटकर माँ को अर्पित किया जाये तो इससे साधना का प्रभाव और अधिक हो जाता है.परन्तु ये अनार साधक को नहीं ख़ाना चाहिए ये नित्य प्रातः गाय को दे देना चाहिए।

५. यदि आपका रात्रि मे कुंजिका का अनुष्टान चल रहा  है तो नित्य प्रातः पूजन के समय किसी भि माला से ३ माला नवार्ण मंत्र की करे.इससे यदि साधना काल मे आपसे कोइ त्रुटि हो रही होंगी तो वो समाप्त हो जायेगी।वैसे ये आवश्यक अंग नहीं है फ़िर भी साधक चाहे तो कर सकते है.

६. साधना गोपनीय रखे गुरु तथा मार्गदर्शक के अतिरिक्त किसी अन्य को साधना समाप्त होने तक कुछ न बताए,ना हि साधना सामाप्त होने तक किसी से कोइ चर्चा करे.

७. जहा तक सम्भव हो साधना मे सभी वस्तुए लाल हि प्रयोग करे।

जब साधक उपरोक्त विधान के अनुसार कुंजिका को जागृत कर ले,तब इसकी मध्यम से काई प्रकार के काम्य प्रयोग किये ज सकते है.यहाँ कुछ प्रयोग दिये ज रहे है.

धन प्राप्ति   दुर्गा सप्तशती सिद्ध कुंजिका Tantrik prayog


किसी भी शुक्रवार कि रात्रि मे माँ का सामान्य पुजन करे.इसके बाद कुंजिका के ९ पाठ करे इसके पश्चात, नवार्ण मन्त्र से अग्नि मे २१ आहुति सफ़ेद तील से प्रदान करे.नवार्ण मंत्र में श्रीं बिज आवश्य जोड़ें। 

श्रीं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै नमः स्वाहा, आहुति के बाद पुनः ९ पाठ करे.इस प्रकार ९ दिनों तक करने से धनागमन के मर्ग खुलनी लगतें है।

शत्रु मुक्ति  दुर्गा सप्तशती सिद्ध कुंजिका Tantrik prayog


शनिवार रात्रि मे काले वस्त्र पर एक निंबू स्थापित करे तथा इस पर शत्रु का नाम काजल  से लिख दे.और इस निम्बू के समक्ष हि सर्व प्रथम ११ बार कुंजिका का पाठ करे.इसके बाद हूं शत्रुनाशिनी हूँ फट मन्त्र क ५ मिनट तक निम्बू पर त्राटक करते हुए जाप करे.फिर पुनः ११ पाठ करे.इसके बाद निम्बू कही भूमि मे गाङ दे.शत्रु बाधा समाप्त हो जायेगी।

रोग नाश  दुर्गा सप्तशती सिद्ध कुंजिका Tantrik prayog


नित्य कुंजिका के ११ पाठ करके काली मिर्च अभिमंत्रित कर ले.इसके बाद रोगी पर से इसे ७ बार घुमाकर घर के बहार फैक़ दे.कुछ दिन प्रयोग करने से सभी रोग शांत हो जाते है.

आकर्षण  दुर्गा सप्तशती सिद्ध कुंजिका Tantrik prayog


कुंजिका का ९ बार पाठ करे तत्पश्चात क्लीं ह्रीं क्लीं  मन्त्र क १०८ बार जाप करे तथा पुनः ९ पाठ कुंजिका के करे और जल अभीमंत्रित कर ले.इस जल को थोड़ा पि जाएं और थोड़े से मुख धो ले.सतत करते रहने से साधक मे आकर्षण  शक्ति का  विकास होता  है.

स्वप्न शांति  दुर्गा सप्तशती सिद्ध कुंजिका Tantrik prayog

जिन लोगो को बुरे स्वप्न आते है उनके लिए ये प्रयोग उत्तम है.किसी भी समय एक सिक्का ले और थोड़े क़ाले तिल ले.३ दिनों तक नित्य २१ पाठ कुंजिका के कर और इन्हे अभिमंत्रित करे.इसके बाद दोनों को एक लाल वस्त्र मे बांध कर तकिये के निचे रखकर सोये।धीरे धीरे बुरे स्वप्न आना बन्द हो जायेंगे।

तंत्र सुरक्षा 


बुधवार के दिन एक लोहे कि कील ले और इसकी समक्ष कुंजिका के २१ पाठ करे प्रत्येक पाठ कि समाप्ति पर कील पर एक कुमकुम कि बिंदी लगाये इसके बाद इस कील को लाल वस्त्र मे लपेट कर घर के मुख्य द्वार के बाहर भूमि मे गाढ़ दे.इससे घर तंत्र क्रियायों से सुरक्षित रहेगा।

उपरोक्त सभी प्रयोग सरल है परन्तु ये तभि प्रभावी होंगे जब आप स्वयं के लिए कुंजिका को जागृत कर लेंगे।अतः सर्वप्रथम कुंजिका को जागृत करे इसकी बाद ही कोइ प्रयोग करे.शीघ्र ही अन्य प्रयोग भी बतायेँगे। तब तक के लिए जय माता की।

!!! सिद्ध कुंजिका स्त्रोत्रम !!!


माँ दुर्गा के पाठ के क्रम में श्रीरुद्रयामल के गौरीतन्त्र में शिव-पार्वती संवाद के नाम से यह स्त्रोत उद्धृत है.... इस स्त्रोत के पाठ से जो पुरुष या स्त्री विषम परिस्थितिओं में फंस गया हो या उसे समस्या या विघ्न हो तो प्रतिदिन प्रातः काल में इस स्त्रोत का पाठ करने पर उसके सारे विघ्न-बाधा दूर हो जाते है... यह स्त्रोत लोगों के लिए परम कल्याणकारी है...
अथ कुंजिकस्त्रोत्र प्रारंभ:

श्री गणेशाय नमः


ॐ अस्य श्री कुन्जिका स्त्रोत्र मंत्रस्य  सदाशिव ऋषि:॥

अनुष्टुपूछंदः ॥ श्रीत्रिगुणात्मिका  देवता ॥

ॐ ऐं बीजं ॥ ॐ ह्रीं शक्ति: ॥ ॐ क्लीं कीलकं ॥
मम सर्वाभीष्टसिध्यर्थे जपे विनयोग: ॥  

।।शिव उवाच।।


श्रृणु देवि प्रवक्ष्यामि, कुंजिका स्तोत्रमुत्तमम्।

येन मन्त्र प्रभावेण, चण्डी जापः शुभो भवेत।।

न कवचं नार्गला-स्तोत्रं, कीलकं न रहस्यकम्।
न सूक्तं नापि ध्यानं च, न न्यासो न च वार्चनम्।।

कुंजिका पाठ मात्रेण, दुर्गा पाठ फलं लभेत्।
अति गुह्यतरं देवि, देवानामपि दुलर्भम्।।

गोपनीयं प्रयत्नेन स्वयोनिरिव पार्वति
मारणं मोहनं वष्यं स्तम्भनोव्च्चाटनादिकम्।
पाठ मात्रेण संसिद्धयेत् कुंजिका स्तोत्रमुत्तमम्।।

|| अथ महामंत्र ||

 ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ॐ ग्लौं हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा।।


नमस्ते रूद्र रूपायै, नमस्ते मधु-मर्दिनि।
नमः कैटभ हारिण्यै, नमस्ते महिषार्दिनि।।1

नमस्ते शुम्भ हन्त्र्यै च, निशुम्भासुर घातिनि।
जाग्रतं हि महादेवि जप,  सिद्धिं कुरूष्व मे।।2

ऐं-कारी सृष्टि-रूपायै, ह्रींकारी प्रतिपालिका।
क्लींकारी काल-रूपिण्यै, बीज रूपे नमोऽस्तुते।।3

चामुण्डा चण्डघाती च, यैकारी वरदायिनी।
विच्चे नोऽभयदा नित्यं, नमस्ते मन्त्ररूपिणि।।4

धां धीं धूं धूर्जटेः पत्नीः, वां वीं वागेश्वरी तथा।
क्रां क्रीं श्रीं में शुभं कुरू, ऐं ॐ ऐं रक्ष सर्वदा।।5

ॐॐॐ कार-रूपायै, ज्रां ज्रां ज्रम्भाल-नादिनी।
क्रां क्रीं क्रूं कालिकादेवि ! शां शीं शूं में शुभं कुरू।।6
ह्रूं ह्रूं ह्रूंकार रूपिण्यै, ज्रं ज्रं ज्रम्भाल नादिनी।
भ्रां भ्रीं भ्रूं भैरवी भद्रे ! भवानि ते नमो नमः।।7

अं कं चं टं तं पं यं शं बिन्दुराविर्भव।
आविर्भव हं सं लं क्षं मयि जाग्रय जाग्रय
त्रोटय त्रोटय दीप्तं कुरू कुरू स्वाहा।
पां पीं पूं पार्वती पूर्णा, खां खीं खूं खेचरी तथा।।8

म्लां म्लीं म्लूं दीव्यती पूर्णा, कुंजिकायै नमो नमः।
सां सीं सप्तशती सिद्धिं, कुरूश्व जप-मात्रतः।।9

।।फल श्रुति।।

इदं तु कुंजिका स्तोत्रं मन्त्र-जागर्ति हेतवे।
अभक्ते नैव दातव्यं, गोपितं रक्ष पार्वति।।

यस्तु कुंजिकया देवि, हीनां सप्तशती पठेत्।
न तस्य जायते सिद्धिररण्ये रोदनं यथा।।

यानि कानि च पापानि, जन्मान्तर-कृतानि च।
तानि तानि प्रणश्यन्ति, प्रदक्षिणं पदे पदे।।

एतस्यास्त्वं प्रसादन, सर्व मान्यो भविष्यसि।
सर्व रूप मयी देवी, सर्वदेवीमयं जगत्।।
अतोऽहं विश्वरूपां तां, नमामि परमेश्वरीम्।।

यथा-अपराध सहस्त्राणि, क्रियन्तेऽहर्निषं मया।
दासोऽयमिति मां मत्वा, क्षमस्व परमेश्वरि।।

आवाहनं न जानामि, न जानामि विसर्जनम्।
पूजां चैव न जानामि, क्षम्यतां परमेश्वरि।।

मन्त्र-हीनं क्रिया-हीनं, भक्ति-हीनं सुरेश्वरि ।
यत् पूजितम् मया देवि ! परिपूर्णं तदस्तु मे।।

अपराध शतं कृत्वा, जगदम्बेति चोच्चरेत्।
या गतिः समवाप्नोति, न तां ब्रह्मादयः सुराः।।

सापराधोऽस्मि शरणं, प्राप्यस्त्वां जगदम्बिके ।
इदानीमनुकम्प्योऽहं, यथेच्छसि तथा कुरू।।

अज्ञानाद् विस्मृतेर्भ्रान्त्या, यन्न्यूनमधिकं कृतम्।
तत् सर्वं क्षम्यतां देवि ! प्रसीद परमेश्वरि ।
कामेश्वरि जगन्मातः, सच्चिदानन्द-विग्रहे ।
गृहाणार्चामिमां प्रीत्या, प्रसीद परमेश्वरि ।

गुह्याति-गुह्य-गोप्त्री त्वं, गुहाणास्मत् कृतं जपम्।
सिद्धिर्भवतु मे देवि ! त्वत् प्रसादात् सुरेश्वरि।।

। इतिश्रीरुद्रयामले गौरीतंत्रे शिवपार्वती संवादे कुंजिकास्तोत्रं संपूर्णम् ।


इसका अर्थ इस प्रकार है :

शिवजी बोले- देवी! सुनो। मैं उत्तम कुञ्जिकास्तोत्र का उपदेश करूँगा, जिस मन्त्र के प्रभाव से देवी का जप (पाठ) सफल होता है॥1॥

कवच, अर्गला, कीलक, रहस्य, सूक्त , ध्यान, न्यास यहाँ तक कि अर्चन भी (आवश्यक) नहीं है॥2॥

केवल कुञ्जिका के पाठ से दुर्गा-पाठ का फल प्राप्त हो जाता है। यह (कुञ्जिका) अत्यन्त गुप्त और देवों के लिये भी दुर्लभ है॥3॥

हे पार्वती! इसे स्वयोनि की भाँति प्रयत्‍‌नपूर्वक गुप्त रखना चाहिये। यह उत्तम कुञ्जिकास्तोत्र केवल पाठ के द्वारा मारण, मोहन, वशीकरण, स्तम्भन और उच्चाटन आदि (आभिचारिक) उद्देश्यों को सिद्ध करता है॥4॥

मन्त्र : ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥ ऊँ ग्लौं हुं क्लीं जूं स: ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा (इस मन्त्र में आये बीजों का अर्थ जानना न सम्भव है, न आवश्यक और न वाञ्छनीय... केवल जप पर्याप्त है...)

हे रुद्रस्वरूपिणी! तुम्हें नमस्कार...हे मधु दैत्य को मारने वाली! तुम्हें नमस्कार है...कैटभविनाशिनी को नमस्कार... महिषासुर को मारने वाली देवी! तुम्हें नमस्कार है॥1॥

शुम्भ का हनन करने वाली और निशुम्भ को मारने वाली! तुम्हें नमस्कार है॥2॥

हे महादेवि! मेरे जप को जाग्रत् और सिद्ध करो। ऐंकार के रूप में सृष्टिस्वरूपिणी, ह्रीं के रूप में सृष्टि-पालन करने वाली॥3॥

कीं रूप में कामरूपिणी तथा (निखिल ब्रह्माण्ड) की बीजरूपिणी देवी! तुम्हें नमस्कार है... चामुण्डा के रूप में चण्डविनाशिनी और यैकार के रूप में तुम वर देने वाली हो॥4॥

विच्चे रूप में तुम नित्य ही अभय देती हो। (इस प्रकार ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे) तुम इस मन्त्र का स्वरूप हो॥5॥

धां धीं धूं के रूप में धूर्जटी (शिव) की तुम पत्‍‌नी हो। वां वीं वूं के रूप में तुम वाणी की अधीश्वरी हो। क्रां क्रीं क्रू के रूप में कालिका देवी, शां शीं शूं के रूप में मेरा कल्याण करो॥6॥

हुं हुं हुंकार स्वरूपिणी, जं जं जं जम्भनाशिनी, भ्रां भ्रीं भ्रूं के रूप में हे कल्याणकारिणी भैरवी भवानी! तुम्हें बार-बार प्रणाम॥7॥

अं कं चं टं तं पं यं शं वीं दुं ऐं वीं हं क्षं... धिजाग्रं धिजाग्रं इन सबको तोडो और दीप्त करो करो स्वाहा... पां पीं पूं के रूप में तुम पार्वती पूर्णा हो... खां खीं खूं के रूप में तुम खेचरी (आकाशचारिणी) अथवा खेचरी मुद्रा हो॥8॥

सां सीं सूं स्वरूपिणी सप्तशती देवी के मन्त्र को मेरे लिये सिद्ध करो...यह कुञ्जिकास्तोत्र मन्त्र को जगाने के लिये है...इसे भक्तिहीन पुरुष को नहीं देना चाहिय...हे पार्वती! इसे गुप्त रखो... हे देवी! जो बिना कुञ्जिका के सप्तशती का पाठ करता है उसे उसी प्रकार सिद्धि नहीं मिलती जिस प्रकार वन में रोना निरर्थक होता है।

Guru Sadhana News Update

Blogs Update